
*एलआईसी डकैतीकांड में बचाव पक्ष की शेष बहस आज*
*एलआईसी डकैतीकांड में बचाव पक्ष की शेष बहस आज*
—————————————
सुलतानपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की कादीपुर शाखा में सत्रह साल पूर्व हुई लाखो की डकैती के मामले में एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में सोमवार को बचाव पक्ष की तरफ से बहस की कार्यवाही शुरू की गई,फिलहाल उनकी बहस अभी पूरी नहीं हो सकी है। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 13 जनवरी की तारीख तय किया है। कादीपुर स्थित एलआईसी शाखा के तत्कालीन प्रबंधक ईश्वरदेव सिंह ने एक सितम्बर 2008 को 13.50 लाख रुपए की हुई डकैती की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे कुल 10 आरोपियो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। दौरान विचारण आरोपी अजीत यादव व दुर्गेश सिंह की मृत्यु हो चुकी है,शेष आठ आरोपियो के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।
CATEGORIES Uncategorized

