दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस में बंटी राय! पवन खेड़ा ने किया ‘गोडसे’ का जिक्र, शशि थरूर का मिला समर्थन

दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस में बंटी राय! पवन खेड़ा ने किया ‘गोडसे’ का जिक्र, शशि थरूर का मिला समर्थन

आरएसएस और भाजपा के संगठन की तारीफ करने वाले दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस में ही कई नेताओं के बयान बंटे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह पहले भी अपने बयानों के जरिये कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करती रहे हैं। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की ओर से आरएसएस और भाजपा की तारीफ किए जाने के मामले ने पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि वह संघ की विचारधारा के घोर विरोधी हैं। हालांकि, उनके इस बयान पर कांग्रेस में ही कई नेताओं की राय बंटी हुई नजर आ रही है। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी की तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने कहा था कि भाजपा-आरएसएस जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन के भीतर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों तक पहुंचने का मौका देते हैं। गौरतलब है कि इस तस्वीर में पीएम मोदी जमीन पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।आरएसएस पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संघ को 1948 में महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से जोड़ा। पवन खेड़ा ने कहा, ‘आरएसएस से सीखने को कुछ नहीं है। गोडसे के लिए कुख्यात संगठन गांधी के बनाए संगठन को क्या सिखा सकता है?’

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)