चौथे टी20 में एक विकेट लेते दीप्ति शर्मा रचेंगी इतिहास, मेगन शट को छोड़ेंगी पीछे

चौथे टी20 में एक विकेट लेते दीप्ति शर्मा रचेंगी इतिहास, मेगन शट को छोड़ेंगी पीछे

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास इस दौरान टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का मौका होगा।भारतीय महिला टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। दीप्ति इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही हैं। भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच रविवार को तिरुवंनतपुरम में चौथा टी20 मैच खेला जाना है। दीप्ति अगर इस मैच में एक विकेट भी लेने में सफल रहीं तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी। दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार उपलब्धि दर्ज कर ली थी। दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय और ओवरऑल कुल दूसरे खिलाड़ी बन गई थीं। दीप्ति से पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। दीप्ति ने तीसरे टी20 मैच में चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके थे। अब उनसे चौथे मैच में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी। दीप्ति के नाम फिलहाल टी20 में 131 मैचों में 151 विकेट हैं। वह संयुक्त रूप से महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने भी टी20 में 151 विकेट लिए हैं। अब अगर दीप्ति एक और विकेट हासिल कर लेती हैं तो वह शट से आगे निकल जाएंगी और महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)