धुरंधर’ में अक्षय खन्ना पर फिदा रामगोपाल वर्मा, रहमान डकैत की भूमिका की जमकर की तारीफ

निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर ‘धुरंधर’ की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। इस बार निर्देशक ने अभिनेता अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की है। जानिए रामू ने अक्षय के लिए क्या कुछ कहा…रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ लगातार प्रशंसा बटोर रही है। फिल्म को दर्शकों से लेकर सिनेमा जगत के कई दिग्गज तक सराह रहे हैं। इसी क्रम में खुदरंग निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने भी कुछ दिन पहले ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की थी। लेकिन ऐसा लगता है कि रामगोपाल वर्मा अभी ‘धुरंधर’ की तारीफ करने से थके नहीं हैं। अब उन्होंने एक बार फिर ‘धुरंधर’ को लेकर एक्स पर पोस्ट की है। इस बार उन्होंने अभिनेता अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की है।निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर ‘धुरंधर’ की तारीफ की है। इस बार उन्होंने अभिनेता अक्षय खन्ना के फिल्म में अभिनय की जमकर सराहना की है। रामू ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया। अपनी इस पोस्ट में रामगोपाल वर्मा ने लिखा, ‘आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के हर शॉट में अक्षय खन्ना ऐसे दिखते हैं मानो वो असल जिंदगी से बाहर निकल रहे हों। जबकि ज्यादातर अभिनेता मेकअप वैन से निकले हुए लगते हैं।’ कई दिग्गजों के अक्षय खन्ना की तारीफ करने के बाद अब रामगोपाल वर्मा भी अक्षय खन्ना के अभिनय के फैन हो गए हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)