संग्रह अमीन हत्याकांड में सुनवाई टली, अब 1 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

संग्रह अमीन हत्याकांड में सुनवाई टली, अब 1 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

*संग्रह अमीन हत्याकांड में पहली को होगी सुनवाई*
———————————–
सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में कार्यवाही बाधित रही। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि मामले मे अगली सुनवाई के लिए पहली सितंबर की तारीख तय की गई है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर गांव के रहने वाले सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी साल 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जलालुद्दीन सहित कुल तेरह आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने आरोप-पत्र दाखिल किया है। मामले का ट्रायल एडीजे प्रथम की कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जल्द निपटाने के लिए भी निर्देश दिया है। केस की कार्यवाही कई तिथियों से लम्बित चल रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)