
संसद की कार्यवाही शुरू: लोकसभा दो बजे तक स्थगित, राज्यसभा में प्रश्नकाल जारी
संसद के शीतकालीन सत्र में अंतिम सप्ताह के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल की शुरुआत हुई। इसके अलावा राज्यसभा में भी कई अहम विधायी काम सूचीबद्ध हैं। सरकार की नजर कुछ अहम विधेयकों को पारित कराने पर है।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगे कथित नारों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंच से किसी भी कांग्रेस नेता ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। बाद में पता चला कि यह नारा भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति या कार्यकर्ता ने लगाया, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह कौन था।, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि भाजपा, खासकर जेपी नड्डा लोगों का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और कांग्रेस रैली की भारी प्रतिक्रिया से हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि संसदीय मामलों के मंत्री किरण रिजिजू अब असंसदीय मामलों के मंत्री बन गए हैं। विपक्ष चाहता है कि संसद सही ढंग से चले, लेकिन सत्ताधारी पार्टी सदन को चलाना नहीं चाहती।प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि जब यह स्पष्ट नहीं है कि नारा किसने लगाया, तो फिर इस मुद्दे को संसद में क्यों उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलाना चाहता।उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार उस पर भी चर्चा नहीं होने दे रही है।

