यूपी में घना कोहरा बना काल: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 20 वाहन भिड़े, DME-EPE पर 5 हादसे; 5 मौतें

यूपी में घना कोहरा बना काल: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 20 वाहन भिड़े, DME-EPE पर 5 हादसे; 5 मौतें

कोहरे के कारण कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के चलते मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ लोगों की मौत हो गई। हादसे के चलते मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बदायूं से सैदपुर मांस की सप्लाई करने जा रहा पिकअप वाहन रविवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गांव सिलहरी के पास पलट गई। सड़क पर मांस बिखर जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने भीड़ को शांत करते हुए सड़क से वाहन को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 14.200 पर एक-एक करके आपस में 10 गाड़ियां भिड़ गईं। रविवार सुबह करीब नौ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण एक के बाद एक आपस में 10 गाड़ियां टकरा गईं, जिससे रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर डौकी पुलिस व यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से रोड से हटवाया गया।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)