लखनऊ,मड़ियांव गोलीकांड के मुख्य आरोपी गौरव बाजपेई को पुलिस रिमांड, कोर्ट ने 12 घंटे की कस्टडी मंजूर की।।

मड़ियांव थाना क्षेत्र में अधिवक्ता कौशल पांडे पर हुए गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गौरव बाजपेई को न्यायालय ने 12 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मड़ियांव पुलिस ने आरोपी की 72 घंटे की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 31 जुलाई सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक की रिमांड मंजूर की।
रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ करेगी। साथ ही गोलीकांड में इस्तेमाल किए गए असलहे की बरामदगी, घटना की साजिश, वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल मड़ियांव पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)