
सलमान खान के दिल्ली वाले जिम में लगी आग, मची अफरा-तफरी; सभी लोग सुरक्षित
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े दिल्ली के जिम में आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा ग्रेटर कैलाश-1 के एम ब्लॉक मार्केट स्थित जिम में गुरुवार रात करीब 10:15 बजे हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और कोई बड़ा नुकसान भी रिपोर्ट नहीं किया गया।
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि आग के सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। फिलहाल घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।
CATEGORIES भारत

