रामसिंहपुरा विद्यालय में पीपल का पेड़ काटे जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन

रामसिंहपुरा विद्यालय में पीपल का पेड़ काटे जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन

नांगल राजावतान उपखंड मुख्यालय के ग्राम रामसिंहपुरा स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में एक पुराने पीपल के हरे-भरे पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ लंबे समय से परिसर में छाया और हरियाली का प्रमुख स्रोत था, साथ ही इसे धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत पवित्र माना जाता है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना या उचित कारण के पेड़ को काटा गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन को भी ठेस पहुंची है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अवैध पेड़ कटाई पर रोक नहीं लगाई गई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)