
मुज़फ्फरनगर: पश्चिम उत्तर प्रदेश की पंचायत का बड़ा ऐलान: “सत्येंद्र बारी हमारे राष्ट्रीय नेता हैं”
पश्चिम उत्तर प्रदेश की पंचायत का बड़ा ऐलान: “सत्येंद्र बारी हमारे राष्ट्रीय नेता हैं”
मुज़फ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में आयोजित समाज की पंचायत में पंचों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने एक स्वर में सत्येंद्र बारी के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया। पंचायत में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि “सत्येंद्र बारी ने समाज, गरीब, पीड़ित और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।”
पंचों ने कहा कि सच्चा जननायक वही होता है जो पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दे। सत्येंद्र बारी ने निरंतर जनसुनवाई, जनचौपाल, सामाजिक जागरूकता और पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करके समाज का विश्वास जीता है।
पंचायत में मौजूद वरिष्ठजनों ने खुले मन से कहा कि “हम सत्येंद्र बारी को अपना राष्ट्रीय नेता मानते हैं और समाजहित के प्रत्येक अभियान में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।”
वक्ताओं ने कहा कि जो व्यक्ति अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष करता है, पंचायत सदैव उसके साथ खड़ी रहती है। सत्येंद्र बारी का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सभा के अंत में उपस्थित पंचों और समाज के लोगों ने समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

