दिल्ली पुलिस की कमान संभालेंगे IPS अनुराग कुमार, जानिए कौन हैं नए पुलिस कमिश्नर और कैसा रहा करियर

दिल्ली पुलिस की कमान संभालेंगे IPS अनुराग कुमार, जानिए कौन हैं नए पुलिस कमिश्नर और कैसा रहा करियर

केंद्र सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। वह दिल्ली पुलिस के प्रमुख पद पर सतीश गोलछा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुराग कुमार की नियुक्ति गृह मंत्रालय के आदेश के बाद की गई है।

आईपीएस अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। सुरक्षा और खुफिया मामलों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

अनुराग कुमार के सामने दिल्ली में अपराध नियंत्रण, आधुनिक पुलिसिंग, साइबर अपराध से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी। उनके अनुभव और खुफिया क्षेत्र की विशेषज्ञता से दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली में नए बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)