
टेरर फंडिंग पर NIA का बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर में कई ठिकानों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने शोपियां और श्रीनगर में कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकियों और उनके सहयोगियों तक पहुंचने वाले फंडिंग नेटवर्क की जांच करना बताया जा रहा है
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी की टीम ने सुरक्षा बलों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री की जांच की गई। एजेंसी अब इनसे जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
एनआईए लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि आतंक से जुड़े फंडिंग चैनलों को खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
CATEGORIES भारत

