ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 9935552281 जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत फरार/वाँछित चल रहे अभियुक्त जुनैद सैफी की जनपद मुजफ्फरनगर से की गयी गिरफ्तारी

ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 9935552281 जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत फरार/वाँछित चल रहे अभियुक्त जुनैद सैफी की जनपद मुजफ्फरनगर से की गयी गिरफ्तारी

ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 9935552281 जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत फरार/वाँछित चल रहे अभियुक्त जुनैद सैफी की जनपद मुजफ्फरनगर से की गयी गिरफ्तारी।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, मेरठ सेक्टर द्वारा सम्पादित की जा रही अन्वे0सं0-22/23 सम्बन्धित मु0अ0सं0-77/21 धारा-419, 409, 420, 467, 468, 471, 120बी भा0दं0वि0 व व 66 सी आई0टी0 एक्ट व धारा 35(i) जीएसटी एक्ट, थाना मन्सूरपुर, जनपद-मुजफ्फरनगर की विवेचना में वाँछित चल रहे अभियुक्त जुनैद सैफी पुत्र नासिर सैफी निवासी 345 जहांगीर पटटी मेरठ रोड, सुजडू चुंगी, मुजफ्फरनगर की दिनांक 12-06-2026 को हुई गिरफ्तारी के सम्बन्ध में।
  उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जुनैद सैफी व अन्य अभियुक्तों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आपराधिक षडयंत्र करके करापवaचन के उद्देश्य से फर्म श्री राजकमल ट्रेडर्स, मुजफ्फरनगर का पंजीयन कपटपूर्ण तरीके से कर धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करके सेल टैक्स चोरी करने व अनुवर्ती फर्मों को आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ पहुंचाने विषयक थाना मन्सूरपुर, जनपद-मुजफ्फरनगर पर मु0अ0सं0-77/21 धारा-419, 420, 467, 468, 471 भा0दं0वि0 व 66 सी आईटी एक्ट-2008 पंजीकृत कराया गया था।
इस संगठन द्वारा की जा रही विवेचना में अभियुक्त जुनैद सैफी, जो फर्म फर्म सर्वश्री राजकमल ट्रेडर्स, मुजफ्फरनगर मुख्य घोषित व्यापार स्थल 08 कि.मी. स्टोन राणा, कॉनकास्ट लिमिटेड, मेरठ रोड, जी.टी. रोड मुजफ्फरनगर का स्वामी था, के द्वारा अन्य प्रकाश में आये अभियुक्तो के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से आपराधिक षडयंत्र करके करापवaचन के उद्देश्य से फर्म श्री राजकमल ट्रेडर्स, मुजफ्फरनगर का पंजीयन कपटपूर्ण तरीके से धोखाधड़ी करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार करके सेल टैक्स चोरी कर, अनुवर्ती फर्मों को आईटीसी का लाभ पहुंचा कर अनुचित लाभ प्राप्त करके करीब 10,68,000,00/- रू0 (दस करोड अरसठ लाख) की जीएसटी चोरी करके राजस्व की क्षति पहुंचायी गयी।
  ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक, ई0ओ0डब्लू0 मेरठ सेक्टर के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग में फरार/वाँछित चल रहे अभियुक्त जुनैद सैफी की गिरफ्तारी दिनांक 12-06-2026 को ईओडब्लू मेरठ सैक्टर की टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर से की गयी है।
CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)