WWE से जॉन सीना के संन्यास के बाद फिल्मों पर नजरें, हॉलीवुड में ये हैं उनकी यादगार परफॉर्मेंस

WWE से जॉन सीना के संन्यास के बाद फिल्मों पर नजरें, हॉलीवुड में ये हैं उनकी यादगार परफॉर्मेंस

WWE रेसलर जॉन सीना ने रेसलिंग से रिटारयमेंट ले लिया है। अपने आखिरी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। सीना के संन्यास के बाद उनकी हॉलीवुड फिल्मों के बारे में लोग जानना चाहते हैं। चलिए जानते हैं अब तक कौन-कौन सी फिल्मों में वो नजर आ चुके हैं। WWE की रिंग में दो दशक से ज्यादा समय तक राज करने वाले जॉन सीना ने आखिरकार अपने करियर को अलविदा कह दिया है। 48 साल की उम्र में सीना ने अपने आखिरी मुकाबले में गुंथर के खिलाफ हार के साथ पेशेवर रेसलिंग से संन्यास ले लिया। यह मुकाबला भावनाओं से भरा रहा। मैच की शुरुआत में सीना पूरी लय में नजर आए, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बढ़ा, उनकी ताकत जवाब देने लगी और अंत में उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी। करीब 20 साल बाद यह पहला मौका था, जब जॉन सीना किसी मुकाबले में टैप आउट हुए।रेसलिंग के साथ-साथ जॉन सीना ने हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। संन्यास के बाद एक बार फिर उनकी फिल्मों पर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं उनकी चुनिंदा हॉलीवुड फिल्मों के बारे में-यह जॉन सीना की पहली बड़ी एक्शन फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक पूर्व मरीन सैनिक का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी को बचाने के मिशन पर निकलता है। एक्शन फिल्मों में सीना की एंट्री यहीं से मजबूत हुई।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)