
PM मोदी का तीन देशों दौरा अहम: अफ्रीका व्यापार समझौते, पश्चिम एशिया FTA मौका बनता
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है। भारत इस दौरे के जरिए अपने भरोसेमंद साझेदारों के साथ राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है। खास बात यह है कि जॉर्डन और इथियोपिया की यह पीएम मोदी की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा होगी, जबकि ओमान का यह उनका दूसरा दौरा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (15 दिसंबर) को तीन देशों के दौरे पर रवाना हो गए। अपने इस दौरे के जरिए पीएम पश्चिम एशिया से लेकर अफ्रीका तक भारत के हितों को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी के दौरे का पहला पड़ाव होगा जॉर्डन, जहां वे दोनों देशों के रिश्ते पूरे होने के 75 वर्षों के जश्न में शामिल होंगे। यहां से इथियोपिया और उसके बाद ओमान में भारत के लिए संभावनाएं तलाशने के बाद 18 दिसंबर को पीएम भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर पीएम मोदी का यह दौरा कितना अहम है? प्रधानमंत्री जहां जा रहे हैं, उन देशों का भारत के लिए और भारत का उनके लिए क्या महत्व है? इन तीनों ही देशों से भारत क्या हासिल कर सकता है?

