Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: कथावाचक निधि सारस्वत बनीं यूपी के बड़े सियासी घराने की बहू, शाही अंदाज में हुई शादी

Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: कथावाचक निधि सारस्वत बनीं यूपी के बड़े सियासी घराने की बहू, शाही अंदाज में हुई शादी

Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत अब एक बड़े सियासी परिवार की बहू बन गई हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय ने शाही अंदाज में निधि सारस्वत के साथ सात फेरे लिए। यह हाई-प्रोफाइल विवाह 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित हुआ, जिसमें राजनीति, आध्यात्मिक जगत और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। विवाह की सभी रस्में गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस के नायाब हॉल में सम्पन्न हुईं। दुल्हन निधि सारस्वत की लोकप्रियता के कारण विवाह समारोह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।

Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: कौन हैं निधि सारस्वत?

निधि सारस्वत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के सासनी गेट क्षेत्र की रहने वाली प्रसिद्ध भजन गायिका और कथावाचक हैं। वह रामायण, भागवत कथा और श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी बहन नेहा सारस्वत भी उनके साथ मंच साझा करती हैं और दोनों बहनों की युगल जोड़ी देश-विदेश में लोकप्रिय है।

निधि सारस्वत का जन्म वर्ष 1997 में हुआ था। मात्र आठ वर्ष की आयु में उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया, जिसके बाद से वह निरंतर आध्यात्मिक जगत में सक्रिय हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज से हुई है। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनके भजनों और कथाओं की बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद हैं।

वह ‘राधा रानी मेरी है’, ‘भजो रे मन गोविंदा’ और ‘मैं राधावल्लभ की’ जैसे लोकप्रिय भजनों की गायिका हैं। निधि सारस्वत को यूके संसद की ओर से श्रीमद्भागवत विद्वान पुरस्कार और लंदन के मेयर की ओर से सद्भाव पुरस्कार भी मिल चुका है।

आध्यात्मिक जुड़ाव से शुरू हुई प्रेम कहानी

बताया जाता है कि निधि सारस्वत और चिराग उपाध्याय की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों वर्ष 2020 से एक-दूसरे को जानते हैं। आध्यात्मिक रुचि और समान विचारों ने उन्हें करीब लाया और अब दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं।

चिराग उपाध्याय का सियासी परिवार

चिराग उपाध्याय प्रतिष्ठित सियासी परिवार से ताल्लुख रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय पांच बार विधायक रहे और बसपा सरकार में मंत्री पद संभाल चुके थे। परिवार का संबंध हाथरस जनपद से है। उनकी मां सीमा उपाध्याय वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

निधि सारस्वत और चिराग उपाध्याय के इस विवाह ने आध्यात्मिक और राजनीतिक जगत के इस अनोखे संगम को चर्चाओं का केंद्र बना दिया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)