
BMC के बाद अब चंडीगढ़ में खिला कमल, BJP का ट्रिपल धमाल, देखते रह गए केजरीवाल, कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी
बीएमसी के बाद अब चंडीगढ़ में भी भाजपा का कमल खिल गया है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है. चंडीगढ़ में तो भाजपा को ट्रिपल खुशखबरी मिली है. जी हां, भाजपा ने एक साथ चंडीगढ़ नगर निगम की तीन कुर्सियों पर कब्जा जमा लिया है. चंडीगढ़ मेयर के साथ-साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी भी भाजपा ने जीत ली है. इस तरह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को करारी हार मिली है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सौरभ जोशी ने बाजी मारी है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट के मुताबिक, सौरभ जोशी चंडीगढ़ के मेय तो बीजेपी के जसमनजीत सिंह चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं. वहीं, बीजेपी की सुमन शर्मा चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर बनी हैं. दरअसल, बीएमसी यानी मुंबई नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी विपक्ष को बड़ा झटका लगा है. यहां भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल गया, जबकि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस देखते रह गए. मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है. इस जीत ने भाजपा की ताकत को फिर से साबित कर दिया है. चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हुए, जहां तीनों पदों पर BJP ने बाजी मार ली. विपक्ष की एकता न बन पाने से BJP को आसान जीत मिल गई. इससे पहले बीएमसी में भाजपा का 25 साल का वनवास खत्म हुआ था.
भाजपा कैंडिडेट सौरभ जोशी को 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 11 और कांग्रेस के खाते में 7 वोट आए. सौरभ जोशी ने कांग्रेस के कैडिंडेट गुरप्रीत सिंह गब्बी और आप प्रत्याशी योगेश ढींगरा को मात दी. निगम में 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और सबसे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने वोट डाले. इस बार बैलेट पेपर पर चुनाव नहीं हुए और हाथ खड़े करके वोट डाला गया. कांग्रेस के छह पार्षदों और सांसद मनीष तिवारी ने अपने प्रत्याशी को वोट दिया. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया और ऐसे में सौरभ जोशी ने आसानी से बाजी मार ली.
भाजपा के सभी 18 पाषर्दों ने मेयर प्रत्याशी सौरभ जोशी के समर्थन में हाथ खड़े किए.वहीं, आम पार्टी के 11 पार्षदों ने अपने मेयर प्रत्याशी के लिए वोट डाले. उधर, वोट डालने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षद निगम से बाहर चले गए. क्योंकि उन्हें मालूम था कि पार्टी की हार तय है. चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं. एक वोट चंडीगढ़ के सांसद का भी होता है. इस तरह कुल 36 वोट हैं. मेयर बनने के लिए कम से कम 19 वोट चाहिए थे. लेकिन BJP के सौरभ जोशी को 18 वोट मिले, जबकि AAP के योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को 7 वोट मिले. 18+11+7=36, मतलब सभी वोट पड़े. BJP के पास पहले से 18 पार्षद थे, लेकिन कांग्रेस-AAP का गठबंधन नहीं बना, इसलिए वोट बंट गए.
चंडीगढ़ मेयर पद पर भाजपा की जीत कैसे हुई?
- चंडीगढ़ को मिलेगा नया मेयर बीजेपी के उम्मीदवार सौरभ जोशी बने मेयर.
- बीजेपी के उम्मीदवार सौरभ जोशी को मिले 18 वोट .
- आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा 11 वोट मिले .
- कांग्रेस के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी को 7 वोट मिले.
- सभी पार्षदों ने हाथ उठा कर वोट देने के साथ साथ साइन किए और कैमरे पर अपना वोट किस को दिया इस बारे में बोल कर वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई.
सीनियर डिप्टी मेयर पर भाजपा ने कैसे बाजी मारी?
- बीजेपी के जसमनजीत सिंह बने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर.
- सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के जसमनजीत सिंह को 18 वोट मिले.
- आप से मुन्नवर खान को 11 वोट मिले.
- कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और पार्षद सदन से बाहर चले गए इसलिए कांग्रेस से सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ रहे सचिन गालव को कोई वोट नहीं मिला.
- सचिन गालव स्वयं भी सदन में नहीं थे इसलिए उन्हें अपना वोट भी नहीं मिला.
नया डिप्टी मेयर भी भाजपा का
- बीजेपी की सुमन शर्मा बनी चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर.
- डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी की सुमन शर्मा को 18 वोट मिले.
- आप से जसविंदर कौर को 11 वोट मिले.
- कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और पार्षद सदन से बाहर चले गए हैं. इसलिए कांग्रेस से डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ रही निर्मला देवी को कोई वोट नहीं मिला.
- निर्मला देवी स्वयं भी सदन में नहीं थी इसलिए उन्हें अपना वोट भी नहीं मिला.
क्या था वोटिंक का तरीका
वोटिंग का तरीका भी खास था. सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर वोट दिया, साथ में साइन किए और कैमरे पर बोलकर अपना वोट किसे दिया, इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई. इससे पारदर्शिता बनी रही. चुनाव सुबह शुरू हुआ और दोपहर तक रिजल्ट आ गया. BJP ने सौरभ जोशी को मेयर, जसमानप्रीत सिंह को सीनियर डिप्टी मेयर और सुमन शर्मा को डिप्टी मेयर के लिए उतारा था. कांग्रेस ने गुरप्रीत सिंह गाबी, सचिन गलाव और निर्मला देवी को, जबकि AAP ने योगेश ढींगरा, मनुअर खान और जसविंदर कौर को कैंडिडेट बनाया. डिप्टी मेयर के लिए एक इंडिपेंडेंट रामचंदर यादव भी मैदान में थे.
वोटिंग का तरीका भी खास था. सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर वोट दिया, साथ में साइन किए और कैमरे पर बोलकर अपना वोट किसे दिया, इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई. इससे पारदर्शिता बनी रही. चुनाव सुबह शुरू हुआ और दोपहर तक रिजल्ट आ गया. BJP ने सौरभ जोशी को मेयर, जसमानप्रीत सिंह को सीनियर डिप्टी मेयर और सुमन शर्मा को डिप्टी मेयर के लिए उतारा था. कांग्रेस ने गुरप्रीत सिंह गाबी, सचिन गलाव और निर्मला देवी को, जबकि AAP ने योगेश ढींगरा, मनुअर खान और जसविंदर कौर को कैंडिडेट बनाया. डिप्टी मेयर के लिए एक इंडिपेंडेंट रामचंदर यादव भी मैदान में थे.
CATEGORIES Uncategorized

