
₹78,812 करोड़ खर्च, लेकिन हिसाब नहीं! CAG की रिपोर्ट में बिहार के 5 बड़े विभागों पर सवाल
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताज़ा रिपोर्ट में बिहार सरकार के पांच बड़े विभागों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन विभागों ने ₹78,812 करोड़ खर्च किए, लेकिन इस खर्च का पूरा और संतोषजनक हिसाब पेश नहीं किया गया।
CAG ने कहा है कि संबंधित विभाग समय पर उपयोगिता प्रमाणपत्र (Utilisation Certificates) और खर्च से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं कर सके। इससे सार्वजनिक धन के इस्तेमाल में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा है, जबकि अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार CAG की आपत्तियों पर क्या स्पष्टीकरण देती है और संबंधित विभागों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
CATEGORIES भारत

