
आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, दिए निर्देश
माधौगढ (जालौन )आगामी त्योहार इंद-उल-अजहा और मोहर्रम को शांतिपूर्ण व पारंपरिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए माधौगढ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह यादव की अध्यक्षता और कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र से आए आसपास ग्रामों के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और मौलवियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में नगर पंचायत के पदाधिकारी भी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाल ने ईद-उल-अजहा के साथ साथ आगामी मोहर्रम के पर्व को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट रूप मोहर्रम के दौरान ताजियादारों को सख्त निर्देश दिए गए कि ताजियों को सड़कों पर न रोका जाए, जिससे आम जनता के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अन्य जरूरी अनुदेश भी दिए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में मौजूद अधिकारियों और नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। लोगों ने साफ-सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था जैसी बुनियादी जरूरतें सामने रखीं, जिस पर नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने त्योहारों के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिया। विभिन्न गाँवों से आए मौलवियों और संभ्रांत नागरिकों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी त्योहार बेहद शांति और मिलजुल कर मनाए जाएंगे इस मौके पर उपनिरीक्षक आजिद खांन उपनिरीक्षक शिवकरन सिंह समेत अन्य पुलिस प्रशासन के साथ संभ्रांत जनों की मौजूदगी रही है।

