लखनऊ में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 54 वाहन सीज और 4368 चालान

लखनऊ में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 54 वाहन सीज और 4368 चालान

लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने 21 मई 2026 को शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 54 वाहनों को सीज किया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना था।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा कुल 4368 ई-चालान जारी किए गए। इनमें सबसे अधिक हेल्मेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालक पाए गए, जिनके 2233 चालान किए गए। इसके अलावा नो-पार्किंग नियम तोड़ने पर 1126, बिना बीमा वाहन चलाने पर 219, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 320 और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 370 चालान किए गए। वहीं दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 100 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की भी अपील की है ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)