
गैंगस्टर व लूटकांड में साक्षी इंस्पेक्टर की जिरह जारी
*गैंगस्टर व लूटकांड में साक्षी इंस्पेक्टर की जिरह जारी*
—————————————
सुलतानपुर/अमेठी। गैंगस्टर व लूटकांड में सोमवार को साक्षी इंस्पेक्टर राजीव सिंह एफटीसी प्रथम राकेश यादव की अदालत में गवाही के लिए जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग हाजिर हुए,जिनका अदालत में बयान दर्ज हुआ और जिरह की कार्रवाई शुरू हुई। फिलहाल मामले में उनकी जिरह अभी पूरा नहीं हो सकी है। विशेष लोक अभियोजक संतोष सिंह ने बताया कि अदालत ने उनकी शेष जिरह के लिए 11 मार्च की तारीख तय किया है।
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने में तैनात तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने 22 जून साल 2020 को स्थानीय थाने में प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के कल्यानपुर मोहरा निवासी आरोपी इंद्र बहादुर सरोज,अंतू थाने के भीखन का पुरवा निवासी श्रवण कुमार वर्मा उर्फ पांडेय एवं अमेठी कोतवाली के कोरारी गिरधर शाह निवासी वीरेंद्र यादव के खिलाफ गैंगस्टर के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इन आरोपियों के खिलाफ संग्रामपुर सहित अन्य थानों में लूट सहित अन्य मामले दर्ज है। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र पेश किया था। अदालत ने मामले में गवाही के लिए इंस्पेक्टर रजीव कुमार सिंह को तलब किया था,जिनकी शेष जिरह होना अभी बाकी रह गया है,जिसके लिए अगली तारीख तय की गई है।

