
संजू सैमसन के पास आज आखिरी मौका? नहीं चला बल्ला तो T20 वर्ल्ड कप में पिलाना पड़ सकता है पानी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती 3 मैच सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा था. आखिरी मैच में टीम इंडिया फिर से जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेगी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए अपनी कमियों को दूर करने और अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का यह आखिरी मौका है. टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन के पास भी आज फॉर्म में लौटकर खुद को साबित करना का आखिरी मौका है, जो सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे हैं. अगर सैमसन का बल्ला आज नहीं चला तो मैनेजमेंट टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. उनकी जगह ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिन्होंने दो साल बाद वापसी कर कुछ धमाकेदार पारियां खेली हैं.
सैमसन के पास आखिरी मौका
पांचवें टी20 की भारतीय प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन के लौटने की संभावना है, लेकिन सबकी नजरें अपने होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलने जा रहे संजू सैमसन पर होंगी. संजू पिछले 4 मैचों में असफल रहे हैं. आखिरी मैच संजू के लिए भी फॉर्म में लौटने और अपनी क्षमता एक बार फिर से साबित करने के लिए आखिरी मौके की तरह है.
पांचवें टी20 की भारतीय प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन के लौटने की संभावना है, लेकिन सबकी नजरें अपने होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलने जा रहे संजू सैमसन पर होंगी. संजू पिछले 4 मैचों में असफल रहे हैं. आखिरी मैच संजू के लिए भी फॉर्म में लौटने और अपनी क्षमता एक बार फिर से साबित करने के लिए आखिरी मौके की तरह है.
मैच से एक दिन पहले ग्रीनफील्ड स्टेडियम में संजू का क्रेज था. दर्जनों पत्रकार और टीवी क्रू अपने होमटाउन हीरो को एक्शन में देखने के लिए स्टेडियम में जमा हो गए. फैंस भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. सैमसन टॉप ऑर्डर में लौटने के बाद से अपनी टाइमिंग ढूंढने में संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें तेज गेंदबाजों को खेलने में टाइमिंग की दिक्कत आ रही है. आखिरी मुकाबले में वह बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की फेंकी एक तेज गेंद पर आउट हो गए थे. गेंद टर्न होकर बाहरी किनारे से टकराई और स्टंप्स से टकरा गई.
आखिरी टी20 से पहले अभ्यास सत्र के दौरान सैमसन ने अपनी तकनीकी खामियों को दूर करने की कोशिश की. सैमसन को वर्ल्ड कप से पहले इस आखिरी मौके का फायदा उठाना होगा, नहीं तो ईशान किशन उनके बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्राथमिकता में आगे निकल चुके हैं. भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है. तिरुवनंतपुरम होम टाउन है. इसलिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है.
बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने मैच से पूर्व सैमसन की प्रतिभा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘संजू एक सीनियर खिलाड़ी हैं. वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और लंबे समय से टीम में हैं. शायद उन्होंने हाल में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन क्रिकेट का यही नेचर है. आप बड़े स्कोर बनाते हैं और फिर बुरे दौर से गुजरते हैं.’ सैमसन ने पिछले 4 मैचों में महज 40 रन बनाए हैं. ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर अपने फैंस के बीच उनके पास टीम में अपनी जगह बचाए रखने और शानदार फॉर्म दिखाने का सुनहरा मौका होगा.
CATEGORIES Uncategorized

