कौन हैं 20 साल की क्वीन लियोनोर? कितनी पढ़ी-लिखी, स्पेन में 150 साल बाद लौटी ‘रानी’

कौन हैं 20 साल की क्वीन लियोनोर? कितनी पढ़ी-लिखी, स्पेन में 150 साल बाद लौटी ‘रानी’

स्पेन में 150 साल बाद कुछ ऐसा होने वाला है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अब एक रानी स्पेन की बागड़ोर अपने हाथों में लेने वाली है. राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया की 20 साल की बेटी राजकुमारी लियोनोर अब शासन संभालेंगी. 150 साल पहले उनके परिवार की इसाबेला II ही इस कुर्सी पर विराजमान थीं. स्पेन की राजशाही में लड़का और लड़की में अंतर ना करते हुए, पहली संतान को ही उत्तराधिकारी चुना जाता है. 31 अक्टूबर को मैड्रिड में जन्मीं राजकुमारी लियोनोर भी अपने माता-पिता की पहली संतान हैं, यही वजह है कि उनके अब स्पेन की गद्दी मिलने जा रही है.

कई भाषाएं बोलती हैं राजकुमारी लियोनेर

स्पेन के कानून के मुताबिक, सिंहासन पर बैठने वाले उत्तराधिकारी देश के कमांडर इन चीफ बनते हैं. इसीलिए उन्हें पहले उत्तराधिकारी के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग लेनी पड़ती है. लियोनेर ने वेल्स के UWC अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमा किया. इसी दौरान उन्होंने अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग भी शुरू कर दी. राजकुमारी लियोनोर को इसी तरह से तैयार किया गया है कि वो आने वाले वक्त में स्पेन की गद्दी संभालेंगी. लियोनोर स्पेनिश, इंग्लिश, फ्रेंच, कैटलन समेत कई भाषाएं जानती हैं.

राजकुमारी लियोनोर ने अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान कई रिकॉर्ड कायम किए हैं. उन्होंने नौसेना ट्रेनिंग के दौरान जुआन जहाज पर ड्राइवर ग्रुप के सदस्य के तौर पर अटलांटिक महासागर में 17,000 मील की यात्रा की. उन्होंने युद्धपोत ब्लास डी लेजो पर भी समय बिताया और दिसंबर 2025 में पिलाटस पीसी-21 में अकेले उड़ान भरी. वो ऐसा करने वाली पहली महिला राजकुमारी बन गई हैं.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)