
ऐश्वर्या राय बच्चन का नया हेयर लुक वायरल, एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी पब्लिक अपीयरेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। शनिवार रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका नया हेयर कलर और हेयरस्टाइल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। ऐश्वर्या ने बेज ट्रेंच कोट, ब्लू जींस, ब्राउन बूट्स और ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपना लुक पूरा किया।
एयरपोर्ट से ऐश्वर्या के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खुले बालों और नए हेयर लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश नजर आईं, जिस पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या अकेली दिखाई दीं। आमतौर पर उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आती हैं, इसलिए कुछ फैंस ने कमेंट कर आराध्या के बारे में भी पूछा।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुई हैं, हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नंदिनी और मंदाकिनी देवी का डबल रोल निभाया था।

