
बांग्लादेश में हिंसा क्यों, हादी का हत्यारा कहां, सरकार कार्रवाई और भारत के लिए मायने
बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद हालात कैसे बिगड़े हैं? हादी को मारने वालों के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है? यह घटनाएं कैसे बांग्लादेश में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही हैं? भारत अपने पड़ोसी मुल्क को लेकर क्यों चिंतित है और इस पूरी स्थिति के क्या मायने हैं, बांग्लादेश में हिंसा बदस्तूर जारी है। ढाका से लेकर चटगांव तक भीड़ के प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। 12 दिसंबर को इंकलाब मंच के छात्र नेता उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी। इसके बाद 18 दिसंबर को हादी का सिंगापुर में निधन हो गया और तब से लेकर अब तक बांग्लादेश में लगातार माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसके ठीक बाद चटगांव में एक हिंदू शख्स की लिंचिंग की घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। अब बांग्लादेश के नए राजनीतिक दल नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के एक नेता पर भी हमला हुआ है। सोमवार को एनसीपी के मोहम्मद मुतालिब सिकदर को खुलना में गोली मार दी गई। इस हमले में सिकदर के सिर पर चोट आई है। बताया गया है कि उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि हादी की हत्या की घटना के बाद बांग्लादेश में जो हिंसा भड़की थी, अब सिकदर पर हमले की घटना से वह स्थिति और बिगड़ सकती है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद हालात कैसे बिगड़े हैं? हादी को मारने वालों के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है? यह घटनाएं कैसे बांग्लादेश में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही हैं? भारत अपने पड़ोसी मुल्क को लेकर क्यों चिंतित है और इस पूरी स्थिति के क्या मायने हैं?

