
राणा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पहला टारगेट कोई और, गुर्गा न मिलने पर बदला गया प्लान
मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट में डबल मर्डर की साजिश रची गई थीा। सूत्रों के मुताबिक हमलावरों के निशाने पर राणा बलाचौरिया के अलावा लॉरेंस गैंग से जुड़ा एक कुख्यात गुर्गा था।मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बलाचौरिया इस हत्याकांड का पहला टारगेट नहीं था। शूटरों के निशाने पर पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा एक कुख्यात गुर्गा था, जो कभी बंबीहा गैंग और गैंगस्टर लक्की पटियाल का करीबी रह चुका है। जब शूटर उसकी लोकेशन तक पहुंचने के बावजूद उसे नहीं ढूंढ पाए तो अगले ही दिन प्लान बदलते हुए राणा बलाचौरिया की हत्या कर दी।सूत्रों का दावा है कि जिस शख्स को पहला टारगेट बनाया गया था, वह पहले बंबीहा गैंग से जुड़ा रहा है और लक्की पटियाल के साथ मिलकर भी एक बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है। बाद में उसके लॉरेंस गैंग के संपर्क में आने से बंबीहा गैंग में नाराजगी बढ़ी और इसी गैंगवार की कड़ी में उसे निशाने पर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि वह शख्स टूर्नामेंट स्थल से करीब पांच किलोमीटर के दायरे में ही मौजूद था और शूटर हत्या से एक दिन पहले उसकी तलाश में इलाके में घूमते रहे।

