पहला प्यार, पक्की दोस्ती और हार्टब्रेक… ‘Don’t Be Shy’ का ट्रेलर आउट, प्रोड्यूसर बन क्या कमाल करेंगी आलिया भट्ट?

पहला प्यार, पक्की दोस्ती और हार्टब्रेक… ‘Don’t Be Shy’ का ट्रेलर आउट, प्रोड्यूसर बन क्या कमाल करेंगी आलिया भट्ट?

आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions की फिल्म ‘Don’t Be Shy’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पहली मोहब्बत, दोस्ती, दिल टूटने और बड़े होने के दौरान आने वाले उतार-चढ़ाव की कहानी दिखाती है। फिल्म की कहानी श्यामिली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी को लेकर एक तय प्लान बनाकर चलती है, लेकिन हालात उसके सारे प्लान बदल देते हैं। फिल्म में आरुषि बजाज, पियूष खाटी, बियांका अरोरा और अंश दुग्गल जैसे नए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर में शाय की जिंदगी में दोस्ती और प्यार के बीच पैदा होने वाली उलझनों को दिखाया गया है। बचपन के दोस्त ध्रुव और कॉलेज के लोकप्रिय लड़के मयंक के बीच शाय की भावनाएं कहानी को दिलचस्प बनाती हैं। इसके अलावा तारा की एंट्री भी उसकी जिंदगी में नया ट्विस्ट लेकर आती है। फिल्म का फोकस बड़े स्टार्स के बजाय नए चेहरों पर है, जिससे कहानी को एक फ्रेश और यंग टच मिलता है। निर्देशक स्रीति मुखर्जी ने इस फिल्म के जरिए जवानी की उस दौर की कहानी पेश करने की कोशिश की है, जब दोस्ती, पहला प्यार और हार्टब्रेक इंसान की जिंदगी पर गहरा असर डालते हैं।

‘Don’t Be Shy’ आलिया भट्ट के लिए बतौर फिल्म प्रोड्यूसर भी खास प्रोजेक्ट है। यह Prime Video के साथ उनकी पहली फीचर फिल्म प्रोडक्शन है। इससे पहले वह ‘Poacher’ में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक्टिंग में अपनी पहचान बना चुकीं आलिया बतौर प्रोड्यूसर दर्शकों की कसौटी पर कितनी खरी उतरती हैं। फिल्म 25 सितंबर 2026 को Prime Video पर हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ रिलीज होगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)