
पानी डालते ही उजड़े जले शव, 13 लोगों की दर्दनाक मौत की पूरी कहानी सामने
मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में बलदेव स्थित माइलस्टोन 127 के पास सात डबल डेकर और एक रोडवेज सहित आठ बसों और तीन कारों में टक्कर के बाद आग लग गई। आठों बसें जलकर राख हो गईं। चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई, इनमें से अधिकांश जिंदा जल गए मथुरा में हुए सड़क हादसे में बस और कारों में लगी आग पर काबू पाने के लिए मथुरा, आगरा और हाथरस की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल की गाड़ियों से कर्मचारियों ने पानी तेज बौछार के साथ आग बुझाने के लिए बसों में डाला तो शवों के अंग बिखर गए। इन्हें बाद में एकत्रित करके बैग में रखा और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
मौके पर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए जैसे ही पानी की बौछार डालीं तो आग में बुरी तरह जले शव बिखर गए। पहले तो इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई, आग बुझने के बाद जब कर्मचारी वाहनों के अंदर गए तो शवों के जले हुए अंग बिखरे पड़े थे। यह देख अधिकारियों और कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए।

