
‘‘शाहरुख के स्टारडम का फायदा नहीं उठा पाया’, आनंद एल राय ने बताया क्यों फ्लॉप हुई फिल्म ‘जीरो’
निर्देशक आनंद एल राय इन दिनों ‘तेरे इश्क में’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अब निर्देशक ने अपनी फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने की वजह का खुलासा किया है। जानिए उन्होंने शाहरुख खान को लेकर भी क्या कुछ कहानिर्देशक आनंद एल राय की हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों में 109 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। इस बीच अब आनंद एल राय ने शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने को लेकर बात की है। ग्लाटा प्लस के साथ बातचीत के दौरान निर्देशक आनंद एल राय ने 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने पर बात की। निर्देशक ने कहा कि ‘जीरो’ के साथ समस्या यह थी कि सुपरस्टार मेरे पास बहुत प्यार लेकर आए थे। लेकिन मैं कभी यह नहीं समझ पाया कि उनकी छवि फिल्म का हिस्सा होनी चाहिए। मैं एक बड़े अभिनेता के साथ काम कर रहा था, लेकिन मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे उनकी छवि का ध्यान रखना होगा। मैं शाहरुख की स्टारडम का फायदा नहीं उठा पाया। शायद मैं अपने किरदारों में स्टारडम को ठीक से ढाल नहीं पाता। मैं हवा में तैर रहा था और मेरा संतुलन बिगड़ा हुआ था।

