‘8759 फीट की ऊंचाई, 112 KM रोड़ और 60 इंच मोटा बर्फ…’, ब्रावो BRO 72 घंटों में तोड़ा चक्रव्यूह, देखें तस्वीरें

‘8759 फीट की ऊंचाई, 112 KM रोड़ और 60 इंच मोटा बर्फ…’, ब्रावो BRO 72 घंटों में तोड़ा चक्रव्यूह, देखें तस्वीरें

प्रकृति के रौद्र रूप और भारी बर्फबारी में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने तो कमाल कर दिया है. पिछले एक हफ्ते से भारी बर्फबारी के कारण बंद पड़े 112 किलोमीटर लंबे किश्तवाड़-संसारी मार्ग को BRO ने रिकॉर्ड समय में ट्रैफिक बहाल कर दिया है. लगातार हो रहे बर्फबारी और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद, BRO की टीमों ने दिन-रात अभियान चलाकर महज 72 घंटों के भीतर इस महत्वपूर्ण राजमार्ग से बर्फ हटाकर संपर्क सुचारु कर दिया है.
बीआरओ ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को ‘प्रोजेक्ट संपर्क’ के तहत पूरा किया. 35 बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स (BRTF) की 118 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी (RCC) ने अंजाम दिया. यह मार्ग कोई सामान्य सड़क नहीं है; यह 8,759 फीट की ऊंचाई वाले बेहद दुर्गम और ऊंचे क्षेत्रों से होकर गुजरती है. यह सड़क केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ बेल्ट को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र से जोड़ने वाली एकमात्र अहम अंतरराज्यीय कड़ी है.
CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)