57 मुकदमे, कई राज्यों में नेटवर्क, दो बार पत्नी बनी प्रमुख; फायरिंग का शिकार गैंगस्टर विनय कौन?

57 मुकदमे, कई राज्यों में नेटवर्क, दो बार पत्नी बनी प्रमुख; फायरिंग का शिकार गैंगस्टर विनय कौन?

पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला हो गया। हमले में उसे तीन गोलियां लगी हैं। उस पर 57 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पत्नी दो बार पुरकाजी की ब्लॉक प्रमुख रही। परिवार के लिए मेरठ के जागृति विहार में आवास बनाया था।मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी गांव के गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 57 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और देहरादून में प्रॉपर्टी के विवादित मामलों में दखल रहा। सियासत के मैदान में उतरने ख्वाहिश रही। पत्नी को दो बार पुरकाजी ब्लॉक से प्रमुख भी बनवा दिया। सहारनपुर की देवबंद सीट से खुद भी विधानसभा का चुनाव लड़ा। जिले में छपार, पुरकाजी, नई मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। अक्तूबर माह में देहरादून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जानलेवा हमले में घायल हुए टिंकू के पिता मेरठ में नौकरी करते थे। वहीं पर विनय त्यागी की पढ़ाई भी हुई। अपराध की राह पकड़ी तो साल 1996 में खाईखेड़ी में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद संदीप उर्फ टोनी और उसके बहनोई गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी प्रदीप की हत्या में नाम आया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)