10 साल से नहीं हुई थी कोई संतान, खेत में बैठकर कर रहा था तांत्रिक क्रियाएं

10 साल से नहीं हुई थी कोई संतान, खेत में बैठकर कर रहा था तांत्रिक क्रियाएं

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. जानकारी के मुताबिक 10 साल से कोई संतान न होने की वजह से युवक खेत में रात 2 बजे तांत्रिक क्रिया कर रहा था. जब वो रात को घर नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंचे। वो सर्दी के कारण एक जगह बैठा था. जब परिजन उसे घर लेकर आए तो उसने पानी मांग. पानी पीते ही युवक की मौत हो गई. हालांकि परिजनों ने एक तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगाया है. मामला थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का है.
थाना रामपुर मनिहारान के गांव लंढ़ौरा गुर्जर के रहने वाले सतनाम (35) की शादी 10 साल पहले हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था. जिस कारण वो अपना और अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए दर-दर भटक रहा था. कई जगहों से उसने इलाज भी कराया, लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी. तभी उसका संपर्क गांव के ही एक तांत्रिक से हुआ. जिसने उसे तांत्रिक क्रिया कर दोनों पति-पत्नी को ठीक करने का आश्वासन दिया. उसने दोनों के इलाज के लिए एक तंत्र बताया, जिसको रात के अंधेरे में खेत में करना था. सतपाल पिछले कई दिनों से तांत्रिक के बताए तंत्र को कर रहा था. बुधवार देर रात करीब ढाई बजे जब सतपाल तंत्र क्रिया करने के लिए खेत पर गया, लेकिन वो जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खेत में ठंड के कारण बुरी तरह से ठिठुर रहे सतपाल को परिजन घर लेकर आ गए. सतपाल ने परिजनों से पानी मांगा और जैसे ही उसने पानी पिया उसकी मौत हो गई.जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. परिजनों का कहना है कि गांव में लंबे समय से तांत्रिक क्रिया और झाड़फूंक एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर एक बाबा लोगों को भ्रमित करता है. आरोप है कि उसने ही सतपाल को बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या की है. परिजनों ने तांत्रिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए. गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया. संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके. साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, सम्मानजनक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है. सीओ रूचि गुप्ता का कहना है कि परिजनों ने तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगाया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पूछताछ की जा रही है.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)