
हजार करोड़ की ठगी में चीन कनेक्शन उजागर, 111 फर्जी कंपनियां बेनकाब—CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा
सीबीआई ने चार चीनी नागरिकों समेत सत्रह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिला किया है। आरोपपत्र में बताया गया है कि इन आरोपियों ने सौ से अधिक जाली कंपनियां बनाईं और एक हजार करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की। ये सभी साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 17 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इनमें चार चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपपत्र में 58 कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। ये सभी कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे। इन पर मुखौटा (शेल) कंपनियां बनाकर और ऑनलाइन एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।इस साइबर धोखाधड़ी वाले नेटवर्क का अक्तूबर में भंडाफोड़ हुआ। जांचकर्ताओं ने एक संगठित नेटवर्क का पता लगया, जो विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी करता था। इसमें गुमराह करके ऋण के लिए आवेदन, फर्जी निवेश योजनाएं, पोंजी और कई स्तर के मार्केटिंग मॉटल, नकली पार्टी टाइम नौकरी की पेशकर और ऑनलाइन गेम के जरिये धोखाधड़ी शामिल थे।

