सुल्तानपुर : सीएम सुरक्षा में तैनात सीओ की हत्या के केस में गवाही अंधूरी

सुल्तानपुर : सीएम सुरक्षा में तैनात सीओ की हत्या के केस में गवाही अंधूरी

 

संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुए धर्मेंद्र कोरी हत्याकांड से जुड़ा मामला
————————————–
सुल्तानपुर। धर्मेंद्र कोरी हत्याकांड में सीओ अर्पित कपूर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट की अदालत में गवाही के लिए हाजिर हुए। फिलहाल उनके साक्ष्य की कार्रवाई अभी पूरी नहीं हो सकी है। स्पेशल जज राकेश पाण्डेय ने उनकी शेष जिरह के लिए 12 जनवरी की तारीख तय किया है
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने के आमपोखर मजरे गोरखापुर के रहने वाले वादी राम दुलारे ने 25 जुलाई साल 2021 को स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनके आरोप के मुताबिक उनके दामाद धर्मेंद्र कोरी को गांव के ही आरोपी जियालाल वर्मा धान की बेरन उखाड़ने के बहाने अपने साथ लेकर गए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जियालाल वर्मा पर हत्या व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी जियालाल वर्मा के कब्जे से तमंचा बरामद करते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई भी किया। इस मामले की विवेचना तत्कालीन सीओ-अमेठी अर्पित कपूर ने किया था,जिन्हें गवाही देने के लिए कोर्ट ने तलब किया था। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में सीएम सुरक्षा में बताई जा रही है। फिलहाल उनकी जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है,जिन्हें अगली तारीख पर फिर से तलब किया गया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)