सुल्तानपुर : राहुल गांधी पर लगे मानहानि केस में गवाह से जिरह जारी

सुल्तानपुर : राहुल गांधी पर लगे मानहानि केस में गवाह से जिरह जारी

—————————————-
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी दिये जाने के आरोप से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में मंगलवार को परिवादी पक्ष के गवाह रामचन्द्र दूबे गवाही के लिए हाजिर हुए। जिनसे राहुल गांधी के अधिवक्ता ने जिरह किया,फिलहाल जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में शेष जिरह के लिए छह जनवरी की तारीख तय किया है।
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने गवाह अनिल कुमार मिश्र की गवाही पूरी करा दी है। परिवादी ने अपने गवाह के रूप में कोतवाली देहात के अहिरौली बजूपुर के रामचन्द्र दूबे को पेश किया है,जिनसे जिरह की कार्यवाही लम्बित है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)