सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, तय तारीखों पर होंगे एग्जाम

सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, तय तारीखों पर होंगे एग्जाम

ICAI ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस सत्र के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।सीए जनवरी 2026 फाइनल परीक्षा के लिए Group 1 का आयोजन 5, 7 और 9 जनवरी को और Group 2 का आयोजन 11, 13 और 16 जनवरी को किया जाएगा। पेपर 1 से 5 के लिए समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है, जबकि पेपर 6 के लिए समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे रखा गया है। उम्मीदवारों को पेपर 1-5 के लिए 3 घंटे और पेपर 6 के लिए 4 घंटे मिलेंगे।
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ग्रुप 1 का आयोजन 6, 8 और 10 जनवरी और Group 2 का आयोजन 12, 15 और 17 जनवरी को किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा के सभी पेपर का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, और प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। फाउंडेशन परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (3 घंटे) और पेपर 3 और 4 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक (2 घंटे) रखा गया है। यह परीक्षा सभी फाउंडेशन स्तर के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)