साध्वी प्रेम बाईसा को दिया गया था DEXONA इंजेक्शन, जानें बुखार में इसको लगाने के क्या हैं साइड इफेक्ट

साध्वी प्रेम बाईसा को दिया गया था DEXONA इंजेक्शन, जानें बुखार में इसको लगाने के क्या हैं साइड इफेक्ट

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार शाम को जोधपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत के करीब चार घंटे बाद उनका एक कथित सुसाइड नोट सामने आया. इसके बाद साध्वी का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी अस्पताल में किया जाना है, जिसके बाद पार्थिव देह को ओसियां क्षेत्र के पास स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा.

साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले की होगी फॉरेंसिक जांच

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने स्वयं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात करीब तीन बजे तक सभी पहलुओं पर प्रारंभिक जांच की. सोशल मीडिया पर सामने आए सुसाइड नोट, इंस्टाग्राम पर डाले गए संदेश, मौत के कारणों और घटनाक्रम की समयरेखा को लेकर बारीकी से पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि केवल सीसीटीवी फुटेज ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से के निर्देश भी दिए गए हैं.

साध्वी प्रेम बाईसा को लगाया गया था ये इंजेक्शन

इधर, पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में जांच को और तेज कर दिया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर को दस्तियाब कर लिया है. पूछताछ के साथ-साथ इंजेक्शन के खोल और संबंधित सामग्री को जब्त कर लिया गया है. आश्रम को सील कर दिया गया है और मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सीज किए गए हैं. अब तक की जांच में पता चला है कि साध्वी प्रेम बाईसा को DEXONA इंजेक्शन लगाया गया था.
महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में एसीपी छवी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात है. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली और राजीव भादू भी मौजूद रहे. मोर्चरी में मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी के पिता ब्रह्म नाथ ने बताया कि साध्वी को खांसी-जुकाम की शिकायत थी, इसी कारण कंपाउंडर को आश्रम बुलाया गया था. उनके अनुसार इंजेक्शन लगाए जाने के महज पांच मिनट बाद ही साध्वी ने दम तोड़ दिया.
पिता ने यह भी स्वीकार किया कि साध्वी के मोबाइल से संदेश डाले गए थे और अंतिम समय में उन्होंने न्याय दिलाने की बात कही थी. साध्वी के कहने पर ही उनके एक साथी गुरु महाराज की ओर से मोबाइल से संदेश पोस्ट किया गया. पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस का कहना है कि हर तथ्य, हर साक्ष्य और हर व्यक्ति की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.

क्या होता DEXONA इंजेक्शन, क्या होते हैं इसके साइड इफेक्ट?

DEXONA इंजेक्शन स्टेरॉयड नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसका उपयोग सूजन और ऑटोइम्यून स्थितियों जैसी विभिन्न बीमारियों और स्थितियों के इलाज में किया जाता है. यह सूजन पैदा करने वाले पदार्थों को निकलने से रोककर सूजन, लालिमा और दर्द से राहत देता है. DEXona 20mg इंजेक्शन आमतौर पर डॉक्टरों निगरानी में ही दिया जाता है और इसे खुद से नहीं लेना चाहिए. दवा का अधिकतम लाभ पाने के लिए आपको इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करना होगा. दवा से अधिकतम लाभ पाने के लिए पूरा कोर्स करें.
इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट्स में फ्लूइड या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, मस्कुलोस्केलेटल गड़बड़ी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार, त्वचा विकार, न्यूरोलॉजिकल विकार, मासिक धर्म संबंधी विकार और ग्लूकोमा शामिल हैं. यदि आपको ऐसे लक्षण महसूस होते हैं जो बने रहते हैं या बिगड़ते हैं, या कोई अन्य लक्षण जो आपको लगता है कि दवा के कारण हो सकते हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.

DEXona इंजेक्शन आपके लिए संक्रमण से लड़ना मुश्किल बना सकता है. अगर आपको संक्रमण के कोई लक्षण हैं, जैसे बुखार या गले में खराश, तो अपने डॉक्टर को बताएं. दवा लेने से पहले, अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)