
सलमान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर हुआ रिलीज
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर आज सामने आया है। जानिए जन्मदिन पर रिलीज हुए इस टीजर में क्या हैसलमान खान के जन्मदिन के मौके पर आज भाईजान की ओर से अपने फैंस को तोहफा दिया गया है। सलमान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर सामने आ गया है। यह सिर्फ एक बर्थडे रिवील नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर डटे भारतीय जवानों और उनके अटूट साहस को समर्पित एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि भी है।1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सलमान खान के वॉइस ओवर और लद्दाख में गलवां की घाटियों से होती है। इस वॉइस ओवर में सलमान खान कहते हैं, ‘जवानों याद रहे जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।’ इसके बाद वो बिरसा मुंडा, बजरंगबली और भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। टीजर में सलमान खान आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आते हैं। कनपटी पर निकलता खून, आंखों में गुस्सा और हाथों में लकड़ी का मामूली सा डंडा लिए सलमान खान दमदार अंदाज में नजर आते हैं। उनके पीछे भारतीय सेना के और जवान भी हाथों में सिर्फ लाठी-डंडे लिए खड़े हैं। सामने से चीनी सैनिक दौड़ते हुए आते दिखते हैं। टीजर में सलमान के अलावा और किसी कलाकार की झलक नहीं दिखती है। टीजर के अंत में सलमान खान कहते हैं, ‘मौत से क्या डरना, उसे तो आना है।

