*सम्भल से आए चर्चित जज विभांशु सुधीर,तीन जजों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव*

*सम्भल से आए चर्चित जज विभांशु सुधीर,तीन जजों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव*

*सम्भल से आए चर्चित जज विभांशु सुधीर,तीन जजों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव*

*लम्बे समय से रिक्त चल रही एसीजेएम कक्ष संख्या-19 कोर्ट का संचालन शुरू*

*थाना हलियापुर व बाजार शुकुल के मामले एसीजेएम-19 कोर्ट पर ट्रांसफर*
———————————–
सुलतानपुर। सम्भल जिले से जज विभांशु सुधीर का ट्रांसफर होकर जिले में नई तैनाती मिलने की वजह से तीन जजों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। वहीं इस बदलाव से लम्बे समय से रिक्त चल रही एक एसीजेएम कोर्ट का संचालन भी शुरू हो गया है। हाईकोर्ट के निर्देशन में स्थानांतरित होकर आए जज विभांशु सुधीर को सिविल जज-सीनियर डिवीजन पद पर नई तैनाती मिली है। वहीं सिविल जज-सीनियर डिवीजन रहीं जज अलंकृता शक्ति त्रिपाठी को एसीजेएम कोर्ट नम्बर-17 की जिम्मेदारी मिली है एवं जज शुभम वर्मा को रिक्त चल रही एसीजेएम कोर्ट की जिम्मेदारी मिली है। रिक्त कोर्ट का संचालन शुरू होने की वजह से थाना बाजार शुकुल व हलियापुर के मामलों की सुनवाई अब एसीजेएम कक्ष संख्या 19 पर होगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)