समाजवादी पार्टी ने BMC चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों का किया आगाज़

समाजवादी पार्टी ने BMC चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों का किया आगाज़

भाजपा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी वैश्विक अलायंस से जुड़े हैं। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए और पूछा कि राहुल गांधी किसके दबाव में विदेश यात्राएं करते हैं और वहां भारत विरोधी बयानबाजी करते हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी गठबंधन का हिस्सा होने का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘सैम पित्रोदा ने कल एक इंटरव्यू में कहा, कांग्रेस पार्टी ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस का हिस्सा है और उसी में भाग लेने के लिए राहुल गांधी जर्मनी गए थे। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी इस अलायंस के सह-अध्यक्ष हैं और वे खुद इसके सदस्य हैं।’ भाजपा ने कहा कि ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा है। भाजपा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सैम पित्रोदा से सवाल किया गया कि आप जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों के साथ उठते बैठते हैं, जिस पर पित्रोदा ने कहा- हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आपको किसकी परवाह है? किसके दबाव में राहुल गांधी विदेश जाते हैं? भाजपा ने सवाल किया कि क्या आप भारत विरोधी वैश्विक गठबंधन के सदस्य बन गए हैं? सैम पित्रोदा ने ये बात स्वीकार की है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)