संग्रह अमीन हत्याकांड में साक्षी कोतवाल अमर सिंह तलब

संग्रह अमीन हत्याकांड में साक्षी कोतवाल अमर सिंह तलब

हत्यारोपी जलालुद्दीन की केस ट्रांसफर अर्जी जिला जज ने किया खारिज,की तल्ख टिप्पणी

सुलतानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में जिरह के लिए साक्षी इंस्पेक्टर अमर सिंह गैरहाजिर रहे। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि अदालत ने उन्हें 17 दिसम्बर को साक्ष्य के लिए तलब किया है। वहीं मामले के आरोपी जलालुद्दीन की तरफ से पेश की गई केस ट्रांसफर अर्जी को निराधार मानते हुए एवं कड़ी टिप्पणी करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार ने खारिज कर दिया है। जिला जज के इस आदेश से एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की ही अदालत पर केस का ट्रायल चलने का रास्ता साफ हो गया है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी जलालुद्दीन सहित दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में शीघ्र विचारण का भी निर्देश दिया है,जिस कारण अदालत मामले में लगातार सुनवाई कर रही है। वहीं मामले में अभियोजन साक्ष्य की कार्रवाई भी लगभग पूरी हो चुकी है,ऐसी दशा में अपर जिला जज प्रथम की अदालत से मुकदमा ट्रांसफर करने की अर्जी पड़ने से केस का ट्रायल बाधित हो गया था,फिलहाल अब रुकावट खत्म हो गई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)