शोपियां-पुलवामा में भी हाउसफुल रही ‘धुरंधर’, बड़े शहरों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

शोपियां-पुलवामा में भी हाउसफुल रही ‘धुरंधर’, बड़े शहरों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जैसे कस्बों में भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पसंद किया जा रहा है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 350 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है।बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की सफलता अक्सर महानगरों और मल्टीप्लेक्स तक सीमित मानी जाती रही है, लेकिन रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने इस धारणा को भी तोड़ दिया है। एक तरफ जहां फिल्म बड़े-बड़े शहरों में कमाल कर रही है, वहीं छोटी-छोटी जगहों पर भी अब इसके हाउसफुल जा रहे हैं। कश्मीर में लंबे समय तक सिनेमाघरों की कमी रही है। बड़े मल्टीप्लेक्स न होने की वजह से यहां के दर्शक अक्सर नई फिल्मों से वंचित रह जाते थे। लेकिन ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसका ठीक उल्टा देखने को मिल रहा है। कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में धुरंधर के हाउसफुल जा रहे हैं। लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कामयाबी सिर्फ स्टार पावर का नतीजा नहीं है, बल्कि इसके पीछे किफायती टिकट दरें और छोटे स्तर पर तैयार किए गए सिनेमाघरों की अहम भूमिका रही है। इन कस्बों में चल रहे थिएटर न तो बड़े मल्टीप्लेक्स से मुकाबला कर रहे हैं और न ही प्रीमियम अनुभव का दावा करते हैं। वो बस स्थानीय जरूरतों के हिसाब से सिनेमा को लोगों के करीब ला रहे हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)