
राष्ट्रपति मुर्मू ने राज कुमार गोयल को दिलाई मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ, जानें जिम्मेदारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। इस पद पर उनका काम होगा कि आरटीआई से जुड़े मामलों का निष्पक्ष निपटारा हो और नागरिकों को सरकारी जानकारी में पारदर्शिता मिले। राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि गोयल अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें उनके नए पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बता दें कि मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रहते हुए राज कुमार गोयल का काम होगा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) से जुड़े मामलों को निष्पक्ष और समय पर निपटाया जाए और नागरिकों को सरकारी जानकारी पहुंचाने में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
यह पद नागरिकों के सूचना के अधिकार की रक्षा और सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के दौरान कहा कि गोयल अपनी नई जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और सूचना के अधिकार के महत्व को बनाए रखेंगे।

