
रात में बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद ! यकीन न हो तो 5 फायदे जान लीजिए
रात में बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद ! यकीन न हो तो 5 फायदे जान लीजिए
स्वस्थ रहने के लिए रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी होती है. हम अक्सर नींद के घंटों पर ध्यान देते हैं, लेकिन नींद की क्लाविटी पर ध्यान नहीं देते हैं. कई लोग रात को अच्छी नींद लेने के लिए कपड़े उतारकर सोते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में बिना कपड़ों के सोना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. अगर आपको नींद से जुड़ी समस्या है, तो बिना कपड़ों के सोने की आदत शरीर के तापमान, हार्मोन बैलेंस और स्किन हेल्थ में जबरदस्त सुधार ला सकती है. इस आदत के फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे.
मेडिकल से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रात को बिना कपड़ों के सोने से शरीर का तापमान सही तरीके से कंट्रोल होता है. सोते समय शरीर का तापमान थोड़ा कम होना जरूरी होता है, तभी गहरी और आरामदायक नींद आती है. ज्यादा कपड़े पहनकर सोने से शरीर गर्म रहता है, जिससे बार-बार नींद टूट सकती है. बिना कपड़ों के सोने से शरीर जल्दी ठंडा होता है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है. इससे नींद ज्यादा गहरी और सुकूनभरी आती है. खासतौर से गर्मियों में यह आदत नींद की क्वालिटी सुधारने में बेहद मददगार हो सकती है.रात में अच्छी नींद के दौरान हमारा शरीर मेलाटोनिन और ग्रोथ हार्मोन रिलीज करता है, जो इम्यून सिस्टम मजबूत करने, वजन कंट्रोल करने और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है. जब शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म रहता है, तो इन हार्मोन्स का लेवल प्रभावित हो सकता है. बिना कपड़ों के सोने से हार्मोनल बैलेंस बेहतर रहता है. बिना कपड़ों के सोने से स्किन और प्राइवेट पार्ट्स की सेहत सुधर सकती है. टाइट या सिंथेटिक कपड़ों में पूरी रात सोने से पसीना, बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. खासकर महिलाओं में यीस्ट इंफेक्शन और पुरुषों में स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती है. बिना कपड़ों के सोने से त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है, जिससे इंफेक्शन का रिस्क कम होता है और स्किन हेल्दी रहती है.
कपड़े उतारकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर रिलैक्स हो जाता है. जब शरीर पर कपड़ों का दबाव नहीं होता, तो ब्लड फ्लो बेहतर होता है और मसल्स पूरी तरह रिलैक्स हो पाती हैं. इससे शरीर की थकान जल्दी दूर होती है और सुबह उठने पर फ्रेशनेस महसूस होती है. कई लोग यह भी बताते हैं कि बिना कपड़ों के सोने से स्ट्रेस कम होता है और मन ज्यादा शांत रहता है. कुछ स्टडी में पता चला है कि ठंडे तापमान में सोने से शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, क्योंकि शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है. हालांकि यह कोई वजन घटाने का चमत्कारी तरीका नहीं है, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ यह आदत मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट जरूर कर सकती है.

