राउडी जनार्धना’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने की विजय देवरकोंडा की तारीफ, बोलीं– ‘क्या कमाल का एक्टर है…’

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की तारीफ करने और उन्हें चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने विजय की आगामी फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ के लिए अभिनेता की तारीफ की है। जानिए रश्मिका ने क्या कुछ कहा…विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। एक दिन पहले ही उनकी नई फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ का अनाउंसमेंट और टाइटल वीडियो जारी किया गया। इसके सामने आने के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी कड़ी में विजय देवरकोंडा की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी विजय के इस अनाउंसमेंट वीडियो पर रिएक्ट किया है। फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए रश्मिका ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इस टाइटल वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही इस पर खुशी जताते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘वाह, क्या गजब का है ये। ये तो कमाल की चीज है! क्या विजुअल्स हैं! क्या म्यूजिक है! क्या वाइब है! क्या एक्टर है! विजय देवरकोंडा और रवि किरण कोला आप दोनों कमाल हैं। मुझे ये बहुत पसंद आया। कीर्ति सुरेश आपको इस फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, क्यूट।’

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)