यूपी में स्कूल अब 15 जनवरी से खुलेंगे, कुछ जिलों में शिक्षकों को बुलाने का आदेश बदला

यूपी में स्कूल अब 15 जनवरी से खुलेंगे, कुछ जिलों में शिक्षकों को बुलाने का आदेश बदला

यूपी के प्राथमिक स्कूलों में आज से शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। यह अवकाश 31 दिसंबर से होते थे। सीएम के आदेश के बाद वह 29 से शुरू हो गए।परिषदीय विद्यालयों में इस साल दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टी हो गई है। इससे बच्चों के साथ शिक्षकों को भी राहत मिली है। हालांकि, कुछ जिलों ने इस दौरान शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया था लेकिन निदेशालय की सख्ती के बाद उन्हें अपना आदेश संशोधित करना पड़ा।परिषदीय विद्यालयों में इस साल दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टी हो गई है। इससे बच्चों के साथ शिक्षकों को भी राहत मिली है। हालांकि, कुछ जिलों ने इस दौरान शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया था लेकिन निदेशालय की सख्ती के बाद उन्हें अपना आदेश संशोधित करना पड़ा।अब स्कूल सीधे 15 जनवरी को खुलेंगे। अमेठी, प्रतापगढ़ जैसे कुछ जिलों ने छुट्टियों में शिक्षकों को विद्यालय आने और आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए थे। मामला बेसिक शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में आया और वहां के कड़े निर्देश के बाद इन जिलों ने भी अपने यहां संशोधित आदेश जारी कर दिया। इससे शिक्षकों को भी इस कड़ी ठंड में स्कूल जाने से राहत मिल गई है। अब वे भी सीधे 15 जनवरी को विद्यालय जाएंगे।प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं कई अन्य जिलाे में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जगह घना से अधिक घना कोहरा रहा और लोग ठंड से कांपते नजर आए। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहने के आसार हैं और संभाग में कई जगह शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)