यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज धमाके के बाद बस-कारों में आग, 13 की जिंदा जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज धमाके के बाद बस-कारों में आग, 13 की जिंदा जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सात बसें और तीन कारों में आपस में टकराने के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। भीषण आग में जिंदा जलकर अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलावर को भीषण हादसा हो गाया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अभी तक जानकारी के अनुसार 13 लोगों के मरने की सूचना है। 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर पहुंजी फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे पर एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)