
‘मैं शादी कर चुका…’, गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर बोले आमिर खान, बताई अपने दिल की बात
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर अपने दिल के जज्बात जाहिर किए हैं. आमिर ने कहा कि ‘दिल से तो वो गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं.’
इस समय आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी दोनों मुंबई के सुंदर अपार्टमेंट में साथ रह रहे हैं. दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं. 2025 में आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी को पब्लिक के सामने अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था.
आमिर खान एक इंटरव्यू के दौरान गौरी के साथ दिल से शादी कर लेने की बात कहते हैं. यह सुनकर आमिर के फैंस हैरान रह गए. आमिर ने यह भी बताया कि क्या वे इसे कानूनी रूप से करेंगे या नहीं, यह आगे तय होगा. उनका कहना है कि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.
आमिर खान गौरी से पहले 2 बार शादी कर चुके हैं. पहली पत्नी रीना दत्त से उनके 2 बच्चे हैं. दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा है. किरण से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में गौरी आई, जिसके बाद ये कपल एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं.

