‘मेरी पूरी दुनिया हो आप’, अदनान सामी ने 16वीं सालगिरह पर पत्नी के लिए लिखा नोट, कहा- हर मुस्कान के लिए धन्यवाद

‘मेरी पूरी दुनिया हो आप’, अदनान सामी ने 16वीं सालगिरह पर पत्नी के लिए लिखा नोट, कहा- हर मुस्कान के लिए धन्यवाद

मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी अपनी शादी की 16वीं सालगिरह पर काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपनी पत्नी रोया सामी खान के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है. अदनान ने रोया को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा बताते हुए कहा कि 16 साल पहले जब उन्होंने हां कहा था, तभी से उनकी जिंदगी में असली सुकून और खुशियों की शुरुआत हुई. अदनान के मुताबिक, रोया ने न सिर्फ उनका घर बसाया, बल्कि उनकी जिंदगी को एक नया मकसद भी दिया. फैंस इस जोड़ी के बीच के इस गहरे प्यार और बॉन्डिंग को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं.
अदनान सामी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी रोया और अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्यारी रोया, तुम मेरे हर कदम के पीछे मेरी शांत ताकत की तरह खड़ी रही हो. हर तूफान में मेरा सुकून, जब मैं लड़खड़ाता हूं तो मुझे संभालने वाला हाथ और जब मुझे खुद पर विश्वास नहीं होता, तो मुझ पर विश्वास करने वाला दिल.’

अदनान सामी ने पत्नी रोया को बताया अपनी दुनिया

वह रोया को अपनी सफलता और खुशी का सबसे बड़ा आधार मानते हैं. उन्होंने रोया को अपनी बेटी मदीना सामी खान की सुपर-मदर करार दिया और कहा कि उन्हें दोनों को प्यार करते देखकर प्यार का नया और गहरा मतलब समझ आया है. सामी ने आगे लिखा, ‘तुम और मदीना सिर्फ मेरी दुनिया का हिस्सा नहीं हो, बल्कि मेरी पूरी दुनिया हो, मेरा पूरा यूनिवर्स, वह केंद्र जिसके चारों ओर मेरा दिल घूमता है.’
CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)